webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. winter allergy

क्या ठंड में आपको भी होती है एलर्जी? ये रहे 5 उपाय

winter care
ठंड का मौसम सर्दी जुकाम के साथ-साथ एलर्जी को भी आमंत्रण देता है। इससे बचाव करके आप इन दिनों कई स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं। जानिए एलर्जी से बचने के लि‍ए यह 5 जरूरी चीजें ... 
 
1 विटामिन सी - विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो इम्यून पावर बढ़ाकर आपको एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है।
 
2 विटामिन डी - ठंड में अस्थमा जैसी बीमारियों औैर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनने वाली एलर्जी से निपटने के लिए यह फायदेमंद है। विटामिन डी आपको सुबह की धूप, फैटी फिश, अंडे से प्राप्त हो सकता है।
 
3 लहसुन - लहसुन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी फंगल और एंटी बायोटिक तत्व न केवल एलर्जी से बचाएंगे, बल्कि गर्माहट भी देंगे। रोज लहसुन की दो से तीन कलियां चबाना फायदेमंद होगा।
 
4 अदरक - किसी भी तरह से अदरक का सेवन, आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और एलर्जी से दूर रखने में बेहद सहायक साबित होगी। ठंड के दिनों में बदरक की चाय का सेवन भी लाभकार होगा।
 
5 सेब का सिरका - गर्म या गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरकस मिलाकर रोजाना सेवन करें। आप चाहें तो इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। ये चीजें एलर्जी के साथ ठंड की समस्याओं से आपको बचाए रखेंगी।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0