webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Til gud Laddu

यह 5 बेशकीमती लाभ देंगे तिल-गुड़ के लड्डू

लड्डू
मकर संक्रांति के समय तिल-गुड़ के लड्डू घर-घर में बनाए जाते हैं, यह स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। यकीन नहीं होता तो जानिए यह 5 फायदे - 
 
1. तिल्ली के लड्डू पेट के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। ये कब्ज, गैस और एसिडटी को खत्म करते हैं और पेट साफ करने में भी काफी मददगार होते हैं।
 
2. ठंड के मौसम में खाने पर तिल्ली के लड्डू सर्दी के दुष्प्रभावों से बचाते हैं और शरीर में आवश्यक गर्माहट पैदा करने में विशेष रूप से मदद करते हैं। भूख बढ़ाने के लिए भी यह असरकारक है।
 
3. महिलाओं में होने वाली मासिक धर्म संबंध परेशानियों में यह लाभकारी होते है। न केवल यह दर्द में आराम दिलाते हैं, बल्कि मासिक धर्म को भी निर्बाध करता है। 
 
4. यह पाचन में मदद करता है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सूखे मेवे और घी का प्रयोग कर बनाए जाने के कारण यह बेहद पौष्ट‍िक होते हैं और बालों एवं त्वचा के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होते हैं। 
 
5. तनाव को कम करने के लिए तिल्ली के लड्डू का सेवन किया जा सकता है क्योंकि यह तिल और गुड़ का सेवन मानसिक दुर्बलता को कम करने में मददगार होता है। 

ये भी पढ़ें
सर्दी के मौसम पर कविता : दोहे बन गए दीप