webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Important Things After delivery For Womens

मां बनने के बाद ये 5 चीजें हैं बेहद लाभकारी

डिलीवरी
9 महीनों की गर्भावस्था के बाद मां बनना बेहद सुखद एहसास है, लेकिन मां और नवजात शिशु की सेहत के लिहाज से नाजुक समय भी यही होता है। मां बनने के बाद दर्द, पेट संबंधी एवं अन्य समस्याएं सेहत को काफी हद तक प्रभावित करती हैं। ऐसे में इन 5 चीजों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना काफी फायदेमंद साबित होगा।
 
1 सौंठ के लडडू  - डिलीवरी के बाद नई-नवेली मांओं को सौंठ के लड्डू खिलाना लाभकारी होता है। कमजोरी पूर्ति और शरीर की कमजोरी दूर कर शक्ति प्रदान करने के लिए यह लाभकारी होता है।
 
2 खजूर के लड्डू - डिलीवरी के दौरान रक्त की काफी मात्रा में हानि होती है, ऐसे में खजूर के लडडू काफी लाभप्रद होते हैं। खजूर में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज को दूर करता है और थकान व कमजोरी दूर करता है।
 
3 गोंद के लड्डू -  डिलीवरी के बाद गोंद के लडडू खाना भी नई के लिए पोषण युक्त और शक्ति देने वाला होता है। इसके लिए गोंद एवं सूखे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग मूंग की दाल, सोयाबीन का आटा और ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर लड्डू बनाते हैं।
 
4 अजवाइन का परांठा - इस समय गेहूं से बना अजवाइन का पराठा खाना नई मां के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न केवल पाचन बेहतर होता है, बल्कि गर्भाशय की समस्याएं भी ठीक होती हैं।
 
5  व्यायाम जरूरी -  शरीर को आराम के साथ व्यायाम भी जरूरी है, ताकि मांसपेशियों को बल मिले और वे लचीली रहें। बेहतर सेहत के लिए भी यह जरूरी है।