webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Side Effects Of Pomegranate

अनार के फायदे नहीं, 5 नुकसान जान लीजिए

anar
सेहत के लिए फल वरदान हैं, लेकिन कभी-कभी यही फल नुकसानदाय‍क भी प्रतीत होते हैं। आपको जानकर आश्चर्य हो रहा होगा, लेकिन एक बार इसे पढ़ने के बा आप भी जान जाएंगे इस फल के नुकसान को। जानिए अनार के यह 5 नुकसान -  
 
1 अगर आपकी तासीर ठंडी है या फिर आप इंफ्लूएंजा, खांसी अथवा कब्ज से पीड़ित हैं तो आपको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपको नुकसान हो सकता है।
 
2 अनार रक्तचाप को नियंत्रित करता है, खास तौर से हाई ब्लड प्रेशर में यह लाभप्रद है, परंतु अगर आप निम्न रक्तचाप के मरीज हैं या डॉक्टर के अनुसार दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो यह कभी-कभी नुकसानदायक हो सकता है। 
 
3 एलर्जी के मरीजों को अनार का सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए अन्याथा आपकी एलर्जी बढ़ सकती है।
 
4 ऐसा माना जाता है कि एड्स या मानसिक समस्या होने की स्थिति में अगर आप इलाज के साथ-साथ अनार का सेवन कर रहे हैं, तो य‍ह हानिकारक हो सकता है।
 
5 इन सब के अलावा अनार खाने का एक नुकसान यह भी है कि इसे खाने के लिए मेहनत करनी होती है, जिसमें छिलके उतारकर अनाक के दाने अलग करना शामिल हैं।