ठंड के मौसम में बाजार की रौनक बढ़ाने वाला ताजा मीठा अमरूद आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है ही, सुंदरता के लिए भी इसके लाभ बेमिसाल हैं। अगर आप नहीं जानते तो जरूर जानिए अमरूद खाने के यह 7 अनमोल फायदे -

1 अमरूद में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अन्य सिट्रिक फल जैसे संतरे की अपेक्षा अमरूद में चार गुना अधिक विटामिन सी होता है, जो आपकी सेहत के साथ-साथ सुंदरता के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
2 रोजाना अमरूद खाना आपके रक्तचाप के संतुलन को बनाए रखता है, साथ ही आपकी त्वचा को झुर्रियों और अन्य समस्याओं से बचाकर आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है।
2 रोजाना अमरूद खाना आपके रक्तचाप के संतुलन को बनाए रखता है, साथ ही आपकी त्वचा को झुर्रियों और अन्य समस्याओं से बचाकर आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3 कब्जियत या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं होने पर अमरूद खाना बेहतद फायदेमंद है। यह आपके पाचन को बेहतर बनाएगा और पेट की गड़बडि़यों से निजात दिलाने में मदद भी करेगा।