webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. cumin water benefits

जीरे के पानी से बीमारी रहेगी कोसों दूर

cumin water benefits
cumin water benefits
'ऊंट के मुंह में जीरा' आपने यह मुहावरा तो सुना ही होगा। भारतीय खाने में जीरा बहुत महत्वपूर्ण है। लगभग हर सब्जी में लोग जीरा डालना पसंद करते हैं। साथ ही कई लोगों को जीरा मसाला या जीरा कुकी भी बहुत पसंद होती है। इंडियन मसाले हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उसमें से एक जीरा भी है। जीरा आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह आपके पाचन को सही रखने के साथ शरीर का तापमान भी नियंत्रित रखता है। आप रोज़ सुबह जीरे के पानी से कई बिमारियों की छुट्टी कर सकते हैं.....
 
जीरा पानी कैसे बनाएं
  • दो ग्लास पानी लें और उसे गैस पर चढ़ा दें
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच जीरा डालें
  • पानी जब तक आधा यानि 1 ग्लास न हो जाए तब तक उबालें
  • इसके बाद पानी को छान लें और सेवन करें
cumin water benefits

जीरा पानी के फायदे
1. डाइजेशन में करता है मदद: सुबह खाली पेट जीरा पानी के सेवन से एसिडिटी, अपच और पेट दर्द की समस्या से राहत मिलती है। जीरा पानी से मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे डाइजेशन बेहतर होता है। जीरे के सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्या से राहत मिलती है। 
 
2. वजन होता है कम: सुबह खाली पेट जीरा पानी का सेवन करने से आपका मेटाबोलिज्म बढ़ता है। साथ ही आपका पाचन भी नियंत्रित रहता है जिससे आपका वजन जल्दी कम होता है। वज़न कम करने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। 
 
3. इम्युनिटी होती है बेहतर: कोरोना काल के समय कई लोगों ने अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जीरा पानी का सेवन किया है। जीरा पानी के सेवन से हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है और साथ ही सर्दी या बुखार जैसी समस्या से लड़ने में मदद भी मिलती है। 
 
4. खून की कमी होती है दूर: जीरा में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो आपको खून की कमी से लड़ने में मदद करता है। रोज़ सुबह जीरा पानी के सेवन से आप खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। साथ ही यह आपके खून को भी साफ़ करता है। 
 
5. हाई ब्लड प्रेशर होता है कम: हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आप जीरा पानी का सेवन कर सकते हैं। जीरा पानी आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है जिससे हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या से राहत मिलती है। 
 
6. क्लियर स्किन: रोज़ सुबह जीरा पानी के सेवन से आपकी स्किन क्लियर रहेगी। जीरा पानी की मदद से आपके शरीर में मेटाबोलिज्म बढेगा और पेट साफ़ रहेगा जिससे एक्ने की समस्या से राहत मिलेगी। 
ये भी पढ़ें
मदनलाल धींगरा का शहीदी दिवस, जानें शहादत की कहानी