webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. crying benefits

सिर्फ हसने के नहीं रोने के भी होते हैं कई फायदे

crying benefits
crying benefits
सुख दुख जीवन का हिस्सा है, ये कोई प्रवचन नहीं बल्कि एक सच्चाई है। आमतौर पर रोने को लेकर यह मेंटालिटी बन चुकी है कि रोने से आपका स्वास्थ्य खराब होता है। लेकिन विज्ञान के अनुसार कभी-कभी रोना सेहत के लिए बुरा नहीं बल्कि अच्छा भी होता है। हंसने की तरह कभी-कभी रोना भी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए जरूरी होता है। चलिए जानते हैं रोने के फायदे (crying benefits) क्या हैं...... 
 
1. स्ट्रेस से राहत: कई बार बुरा लगने पर हम अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस नहीं करते हैं या हम रोते नहीं हैं। इस कारण से स्ट्रेस की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। अगर आपको रोना आ रहा है तो रो लेना चाहिए क्योंकि इससे दिल में छिपा गुबार कम होता है और तनाव से राहत मिलती है। इससे मेंटल प्रेशर भी कम होता है जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं।
crying benefits
crying benefits

 
2. आंखों के लिए फायदेमंद: रोना आपकी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं क्योंकि रोने से जब आंसू निकलते हैं तो आंखों के भीतर बैठे कई सारे बैक्टीरिया बहकर बाहर निकल जाते हैं। आंसू के कारण आंखों में छिपे-बैठे कई तरह के रोगाणुओं को बाहर निकाल जाते हैं जो आंखों को कई तरह के संक्रमित कर सकते हैं।
 
3. शरीर होता है डिटॉक्स: लगातार बहने वाले आंसू आपको आंखों को नमी पहुंचाते हैं और इंफेक्शन से बचाते हैं। लगातार बहने वाले आंसुओं में 98 प्रतिशत पानी होता है और हॉर्मोन्स और दूसरे टॉक्सिन्स भी होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार आंसू इन चीज़ों को आपके शरीर से बाहर निकाल देते हैं। इसके कारण से आपका शरीर डिटॉक्स हो जाता है। 
 
4. दर्द होता है कम: लंबे समय तक रोने से ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज़ होते हैं। ये फील-गुड केमिकल फिजिकल और मेंटल दोनों तरह के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।एंडोर्फिन केमिकल रिलीज़ होने पर आपका शरीर कुछ हद तक सुन्न महसूस कर सकता है। साथ ही ऑक्सीटोसिन केमिकल रिलीज़ होने पर आपको शांत महसूस होता है।
 
5. मूड में सुधार: रोने से आपका मूड बेहतर होता है। जब आप रोते हैं तो आप जल्दी-जल्दी काफी हवा मुंह के ज़रिए अंदर ले लेते हैं जिसके कारण से दिमाग का तापमान कम होने लगता है। जब आपके दिमाग का तापमान ठंडा होता है तो शरीर भी बेहतर महसूस करता है। 
ये भी पढ़ें
1 माह तक गेहूं और मैदे से बनी चीजें खाना छोड़ दें, शरीर में होते हैं ये खास बदलाव

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0