webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. consumption of salt

नमक के अधिक सेवन से हो सकती है यह 5 परेशानियां

salt
नमक एक ऐसा तत्व है जो हमारे आहार का स्वाद बढ़ाने का कार्य करता है। नमक शरीर के लिए आवश्यक होता है पर उसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। कई लोगों को भोजन में अधिक नमक खाने की आदत होती है। पर क्या आप जानते हैं नमक का अधिक सेवन आपको बीमार तो करता ही है, आपको आंतरिक रूप से कमजोर भी करता है।
 
आइए जानते हैं ज्यादा नमक खाने से क्या-क्या परेशानियां हो सकती है -
 
1 नमक का अधिक सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। अधिक नमक खाने से मांसपेशियों का कॉन्ट्रेक्शन होता है जिससे अधिक कामकाज का तनाव के कारण उनमें दर्द होता है।
 
2 अधिक नमक खाने से हड्डियां कमजोर होती है। अधिक नमक को खाने से हड्डियों के कैल्शियम का क्षरण होने लगता है। आम भाषा में समझें तो नमक खाने से हड्डियां गलती है।
 
3 नमक के अधिक सेवन से शरीर के कई हिस्सों पर सूजन भी आ जाती है, इसे एडिमा भी कहते हैं।
 
4 ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या भी इसके कारण होती है। बीपी की समस्या हो तो नमक को कम ही खाना चाहिए।
 
5 अधिक नमक आपको डीहाइड्रेट करता है। सोडियम के कारण अधिक पसीना और मूत्र आता है। जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होती हैं।