webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. गुड फ्राइडे
  4. What do you do on Good Friday

गुड फ्राइडे पर ईसाई धर्म के अनुयायी क्या करते हैं?

Good Friday 2023
Good Friday 2023 : गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया है।  यरुशलम में ही उनको दंडित करने का षड्यंत्र रचा गया। उनके शिष्य जुदास ने उनके साथ विश्‍वासघात किया। अंतत: उन्हें विरोधियों ने पकड़कर क्रूस पर लटका दिया। शुक्रवार को उन्हें सूली दी गई थी इसलिए इसे 'गुड फ्रायडे' कहते हैं। आओ जानते हैं कि इस दिन ईसाई समुदाय के लोग क्या करते हैं।
 
- इस दिन को गुड फ्रायडे के अलावा होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।  
 
- प्रभु यीशु ने मानव सेवा प्रारंभ करने से पूर्व 40 दिन व्रत किया था इसीलिए गुड फ्राइडे के 40 दिन पहले से ही क्रिश्‍चियन लोग उपवास शुरू कर देते हैं। 
 
- लोग आज के दिन दोपहर को चर्च में एकत्रित होकर लगभग 3 बजे प्रार्थना करते हैं। इन दिनों चर्चों में विशेष आयोजन होते हैं। 
 
- चर्च में गुड फ्रायडे के दिन बाइबल का पाठ, प्रवचन और मीसा का आयोजन भी किया जाता है। 
 
- इसी के साथ ही एक विशेष आयोजन के साथ शाम को विशेष चल समारोह निकाला जाता है।
 
- गुड फ्राइडे की प्रार्थना दोपहर 12 से 3 के मध्य इसलिए की जाती है क्योंकि इसी दौरान यीशु को क्रॉस पर चढ़ाया गया था।
 
- गुड फ्राइडे के दिन ईसा के अंतिम 7 वाक्यों की विशेष व्याख्या की जाती है, जो क्षमा, मेल-मिलाप, सहायता और त्याग पर केंद्रित होती है।