webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. गुड फ्राइडे
  4. Good Friday 2023

2023 में गुड फ्राइडे किस दिन है?

Good Friday 2023
Good Friday 2023
 
ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे (Good Friday) का काफी महत्व है। ईसाई धर्म के अनुयायी यह दिन शोक दिवस के रूप में मनाते हैं। ईसा मसीह प्रेम और शांति के मसीहा थे। इस दिन गिरजाघर में जाकर प्रभु यीशु को याद किया जाता हैं तथा उनके बतलाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाता है। 
 
वर्ष 2023 में गुड फ्राइडे 7 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन ईस्टर से ठीक पहले के शुक्रवार को पड़ता है, गुड फ्राइडे का दिन कलवारी पर यीशु की मृत्यु की याद दिलाता है। यीशु को जहां सूली पर चढ़ाया गया था, वह स्थान येरुशलम की दीवारों के ठीक बाहर का है। 
 
गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं। अत: यह दिन इसलिए मनाया जाता है क्योंकि जिस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया उस दिन फ्राइडे था।

गुड फ्राइडे की प्रार्थना दोपहर 12 से 3 के मध्य इसलिए की जाती है क्योंकि इसी दौरान यीशु को क्रॉस पर चढ़ाया गया था।

 
ये भी पढ़ें
Good Friday 2023 : शुक्रवार को मनाया जाएगा प्रभु यीशु का बलिदान दिवस, जानें गुड फ्राइडे का संदेश