क्या आप जानते हैं इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं और यह कब बनता है?
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
स्कूल में किताबों में हम सभी ने इंद्रधनुष के बारे में पढ़ा है। किताबों में यह भी देखा है कि इंद्रधनुष में कितने सारे रंग होते हैं। बारिश के बाद आकाश में इंद्रधनुष दिखाई देता है। इसकी आकृति आकाश में दिखते ही सभी बच्चों का मन खिल उठता है। यह एक प्रकृति के नियम से ही आकार बनता है।
बारिश के मौसम में आसमान में काली घटाएं छाती है। इसके बाद तेज बारिश के आसार होते हैं और बारिश होती है। लेकिन अक्सर बारिश होने के बाद सूरज पर से बादलों का साया छट जाता है और हल्की-हल्की धूप निकलने लगती है, तब आकाश में इंद्रधनुष बनता है। बच्चे इंद्रधनुष को देखकर बहुत उत्साहित हो जाते हैं। इंद्रधनुष में कुल सात रंग होते हैं। लेकिन सभी रंग हर बार नजर नहीं आते हैं।
इंद्रधनुष में बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग होते हैं। हल्की बारिश के बाद यह वृत्ताकार चक्र जैसा कभी-कभी दिखाई देता है। मूल रूप से इंद्रधनुष के 7 रंग ही सबसे मुख्य रंग है। अगर यह नहीं होते तो शायद सभी चीजें सफेद और काली होती।