webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. do you know who discovered India and how

भारत की खोज किसने और कैसे की थी ?

भारत की खोज किसने की थी? क्विज प्रश्न
VASCO DE GAMA
 
भारत के पास एक वक्त इतना सारा धन और खजाना था कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। कई बड़े-बड़े देशों से लोग भारत में व्यापार करने आते थे और यहां से खूब सारा धन कमाकर ले जाते थे। भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी समृद्ध था। वह कई देशों की नजरों में आकर्षण का केंद्र था। लेकिन पूछा जाता है कि भारत की खोज आखिर किसने की थी? किसे सबसे पहले इस देश के बारे में पता चला था? 
 
हालांकि भारत में व्यापार के इतने अवसर थे कि लोग अपने आप भारत की ओर बढ़ते चले गए। लेकिन इतिहास में कहा गया है कि वास्को डी गामा ने भारत की खोज की थी। वह समुद्री मार्ग से भारत आया था। यूरोप से एशिया तक समुद्री मार्ग को खोजने का श्रेय भी वास्को डी गामा को जाता है। साथ ही वास्को डी गामा को डिस्कवरी ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। 
 
वास्को डी गामा ने भारत की कुल 3 यात्रा की थीं। 1524 में उनकी अंतिम यात्रा हुई थी। अंत में वह मलेरिया से गंभीर रूप से ग्रसित हो गए थे। 24 दिसंबर 1524 को कोच्ची में उनका निधन हो गया था। 
ये भी पढ़ें
‘कोरोना’ से संबंधित हर सवाल का जवाब