दद्दू का दरबार : डकवर्थ लुईस नियम...
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
प्रश्न : दद्दूजी, किंग्सटन ओवल के मैदान पर आज इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 6 रन से हरा दिया, जबकि वे यह मैच लगभग हार चुके थे। मेरा प्रश्न यह है कि क्या आपको यह नियम समझ में आता है?
उत्तर : देखिए, डकवर्थ लुईस नियम की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह किसी की समझ में नहीं आता है। अब चूंकि समझ में नहीं आता है इसलिए इस नियम के आधार पर लिए गए मैच फैसलों पर कोई बवाल भी नहीं उठता है। इस नियम को समझने की कोशिश करना मुसीबत को न्योता देने जैसा ही होगा।