webdunia

दद्दू का दरबार : वोट का इंजेक्शन

एमके सांघी|
Widgets Magazine

 

 
प्रश्न : दद्दूजी, चंडीगढ़ से खबर है कि हरियाणा के एक भाजपा नेता ने कार में हल्की खरोंच लगने पर अस्पताल की ओर जा रही एम्बुलेंस को ही रोक दिया। इस वजह से मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका और उसकी मौत हो गई। आप क्या कहेंगे इस शर्मनाक घटना के बारे में?
 
उत्तर : सत्ताधारी मदमस्त नेताओं के इस बीमार दिमागी मर्ज का इलाज तो शायद हकीम लुकमान, क्षमा कीजिए देश के सबसे बेहतरीन या के पास भी नहीं होगा। एम्बुलेंस के अभाव में दम तोड़ चुके उस मरीज की आत्मा को शायद तब शांति मिले, जब जीवन के किसी मोड़ पर भाजपा के इन महान नेताजी के सामने जीवन-मरण का प्रश्न हो, एम्बुलेंस की सख्त जरूरत हो और वे इंतजार करते-करते उस मरीज के पास पहुंच जाएं। पर दुआ करें कि ऐसा न हो, क्योंकि यदि ऐसा हो गया तो नेताजी के अंध समर्थक एम्बुलेंस में आग लगा देंगे। फिर न जाने कितने और मरीजों की जान पर बन आएगी। बेहतर है कि ऐसे वोट के इंजेक्शन से किया जाए। 
 
Read more on : वोट का इंजेक्शन नेताओं का इलाज नेता डॉक्टर वैद्य Daddo Ka Darbar

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0