Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फादर्स डे
  4. Father's Day 2022 Quotes

Beautiful Quotes for Father : अनुशासन का दूसरा नाम पिता है

Fathersday 2022
भारत में इस वर्ष फादर्स डे (Fathers Day 2022) 19 जून 2022 को मनाया जा रहा है।
 
Fathers Day Quotes
Beautiful Quotes for Father : अनुशासन का दूसरा नाम पिता है
Happy Fathers Day 
पिता के सम्मान में कहे गए अनमोल वचन- Fathers Day Quotes
1. पिता के बिना जिंदगी अधूरी है। माता के साथ-साथ पिता का होना जरूरी है। 
 
2. बच्चा जब किसी चीज की इच्छा रखता है तो उसे सबसे पहले पिता ही पूरा करते हैं।
 
3. अनुशासन का दूसरा नाम पिता है।
 
4. अगर ईश्वर का रूप देखना है, तो एक बार अपने ईश्वर समान पिता को देख लेना। 
 
5. गुस्से में भी जब अपनापन दिखे तो समझ लीजिए कि ऐसा प्यार पापा का ही होता है। 
 
6. भगवान खुद आपको सही गलत समझाने खुद नहीं आ सकते, इसीलिए उन्होंने पिता को भेजा है। 
 
7. पिता संतान के लिए सुरक्षा-कवच है। संतान चाहे कुछ भी कर ले, वे पितृ-ऋण कभी नहीं उतार सकते।
 
8. समय के अनुसार आप बदल सकते हैं लेकिन पिता का प्यार कभी नहीं बदलता। 
 
9. हर बेटी अपने पापा जैसा ही जीवनसाथी पाने की कामना करती है। 
 
10. पिता से दुनिया की सारी खुशियां है, बिन पापा के सब वीरान-सा महसूस होता है। 
 
11. पिता एक वृक्ष है, जिसकी ठंडी छांव में पूरा परिवार सुख से जीवन जीता है।
 
12.पिता अमीर हो या गरीब अपने बच्चे के लिए बादशाह होता है।
 
13. पिता अपनी संतान को हर सुख-सुविधा देने के लिए अपने सुखों को भुला देते हैं। 
 
14. पिता दिन-रात अपने बच्चों के लिए मेहनत करते हैं और उन्हें वे हर खुशी देना चाहते हैं जो उन्हें भी कभी नहीं मिली।
 
15. इस दुनिया में सिर्फ पिता ही ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों को अपने से आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। 
 
16. पिता कभी हार न मानने और हमेशा आगे बढ़ने की सीख देते हुए हौसला बढ़ाते हैं। 
 
17. पूरी दुनिया जीतने के बाद भी अगर पिता का दिल नहीं जीत सके, तो वो जीत हार के समान है।
 
 18. जिस घर में बुजुर्ग माता-पिता हंसते है, वहां ईश्वर बसता हैं।
 
19. दिल से माता-पिता की सेवा करने वालों को कभी पूजा-पाठ की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
 
20. पिता अपने बच्चों के लिए हर दिन दुनिया भर का जहर पीता है।