webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. फैशन
  4. How to Carry White Jeans

व्हाइट जींस कैरी करते समय इन बातों का रखें ख्याल, जानिए फैशन टिप्स

फैशन टिप्स
जींस हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है। ये जितनी दिखने में स्टाइलिश होती है उतनी है कंफर्ट भी। वहीं जींस में व्हाइट जींस भी लड़कियों को खूब लुभाती है, कैजुअल हो या फिर पार्टी हर लुक में व्हाइट जींस आपको परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देने में मदद करती है। इसलिए बॉलीवुड एक्सट्रेसेस भी इसे काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी व्हाइट जींस पहनना पसंद करती है, तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें.....
 
अगर आपकी हाइट है, और आप व्हाइट जींस कैरी करना चाहती हैं, तो आप बेल बॉटम ट्राई कर सकती है, इसके साथ आप शर्ट या टॉप दोनों में से कुछ भी टिमअप कर के कैरी कर सकती है।
 
रफ जींस लड़कियों को कितनी पसंद आती है ये बात आप बखूबी जानती ही होगी.. रफ जींस का फैशन लड़कियां काफी पसंद करती है। रफ जींस को ओवरसाइज लॉन्ग व्हाइट शर्ट के साथ पेयर कर सकती हैं। ऐसे में आप स्टाइलिश तो लगेगे ही साथ ही कंफर्टेबल भी रहेंगी।
 
इसके अलावा आप व्हाइट जींस के साथ क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। व्हाइट जींस के साथ प्रिंटेड ऑफ शोल्डर क्रॉप को कैरी कर सकती है।
 
विंटर फैशन को ध्यान में रखते हुए आप व्हाइट जींस के साथ व्हाइट टर्टल नेक टॉप को व्हाइट जींस के साथ पेयर कर सकती है।
 
व्हाइट जींस और डेनिम जैकेट आपके विंटर लुक में चार चांद लगा देगा। सिंपल और कंफर्टेबल होने के साथ-साथ ये आपको स्टाइलिश लुक भी देगा। सिंपल और क्लासी  लुक के लिए व्हाइट रफ जींस के साथ डेनिम जैकेट कैरी कर सकती है।