webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. ईद
  4. Eid ul-Fitr 2020 Date

Eid ul-Fitr 2020 : इस बार ईद-उल-फितर कब है जानिए

ईद उल-फ़ित्र 2020 (भारत)
Eid ul-Fitr 2020
 
पवित्र महीने रमजान के बाद अल्लाह की नेमतों को पाने के लिए देशभर में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद का यह त्योहार रमजान के पूरे होने की खुशी में मनाया जाता है। ईद दुनिया भर के मुसलमानों के लिए खुशी का दिन है। इस्लाम में दो ही खुशी के दिन हैं, ईद-उल फित्र और ईद उल जुहा। 
 
रमजान में पूरे महीने रोजे रखने के बाद ईद-उल फित्र मनाई जाती है। इस बार मीठी ईद 25 मई को मनाई जाएगी। रमजान-उल मुबारक माह के बाद ईद-उल-फित्र के इस मुबारक दिन सुबह के वक्त मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज अदा करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को ईद की नमाज अपने घरों में ही अदा करनी होगी। 
 
नमाज के पहले हर मुसलमान के लिए फितरा देना फर्ज है। फितरे के तहत प्रति इंसान पौने दो किलो अनाज या उसकी कीमत गरीबों को दी जाती है। इसका मकसद यह है कि गरीब भी ईद की खुशी मना सकें। ईद अल्लाह से इनाम लेने का दिन है।