webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. दीपावली
  4. Pushya Nakshatra 21 and 22 Oct 2019

Pushya Nakshatra : पुष्य नक्षत्र में करना चाहिए ये 6 प्रकार के काम, मिलता है समृद्धि का वरदान

पुष्य नक्षत्र
21 और 22 अक्टूबर 2019 : पुष्य नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र का इंतजार दिवाली से भी ज्यादा किया जाता है क्योंकि इस दिन कोई भी शुभ धातु या संपत्ति लेकर मां लक्ष्मी को आकर्षित किया जाता है। आइए जानते हैं कौन से 6 प्रकार के कार्य इस दौरान अतिशुभ माने जाते हैं, जिन्हें करने से समृद्धि का शुभ वरदान मिलता है।  
 
1.इस मंगलकर्ता नक्षत्र के दौरान घर में आयी संपत्ति या समृद्धि चिरस्थायी रहती है। 
 
2. ज्ञान और विद्याभ्यास के लिए दिन महत्वपूर्ण माना जाता है।
 
3. इस दिन आध्यात्मिक कार्य किए जाते हैं। 
 
4. मंत्रों, यंत्रों, पूजा, जाप और अनुष्ठान के लिए भी दिन शुभ है। 
 
5. इस दिन मां लक्ष्मी की उपासना और श्री यंत्र की खरीदी करके जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। 
 
6. इस शुभ नक्षत्र के दौरान विवाह को छोड़कर किए गए हर तरह के धार्मिक और आर्थिक कार्यों से जातक की उन्नति होती है।