webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नक्षत्र
  4. pushya nakshatra 2019

Pushya nakshatra : पुष्य नक्षत्र में वाहन खरीदें या नहीं?

Pushya nakshatra
पुष्य नत्रक्ष में अक्सर लोग सोना या चांदी खरीदते हैं लेकिन लोहा खरीदना चाहिए या नहीं इस बारे में लोगों में संशय रहता है। हालांकि जयोतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त माना गया है। कहते हैं कि इस मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी वस्तु अधिक समय तक उपयोगी, शुभ फल देने वाली और अक्षय होती है।
 
 
जब कोई भी वस्तु की बात होती है तो उसमें लोहा भी होता है। अक्सर लोग इस नक्षत्र में वाहन खरीदते हैं। वाहन भी लोहा ही है और वह शनि का प्रतिनिधित्व करता है। दरअसल, पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव होता है तो ऐसे में स्वर्ण, लोह और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है।
 
ज्योतिषियों के अनुसार इस बार पुष्‍य नक्षत्र दो दिन रहेगा। 21 को सोम पुष्य और 22 को मंगल पुष्य नक्षत्र रहेगा। सोम पुष्य पर चंद्र का प्रभाव रहेगा तो भौम पुष्य पर मंगल का। उक्त दोनों ही दिन आप गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, बर्तन, जमीन व भवन खरीद सकते हैं। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0