webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Diwali ke deepak

Diwali 2024 Niyam : दीपावली की रात इन 20 जगहों पर जरूर रखें दीप जलाकर, जानिए मिलने वाले लाभ

diwali ke diye kaise sajaye
Diwali 2024 : दीपावली पर अकसर द्वार, तुलसी या पूजा स्थान पर दीपक जलाकर रखे जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां पर कुछ लोग ही दीये जलाकर रखते होंगे। आओ जानते हैं कि दीवाली की रा‍त को कितनी जगहों पर दीपक जलाकर रखना चाहिए। जानिए इससे मिलने वाला लाभ के बारे में भी।
 
 
1. दिपावली के दिन लक्ष्‍मी की पूजा करने के लिए एक दीपक जलाया जाता है। वह दीपक पीतल या स्टील का होता है। यह सात मुखी दीपक होता है जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
 
2. कहते हैं कि दीपावली की रात को देवालय में गाय के दूध का शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे तुरंत ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
 
3. दीपावली की रात को तीसरा दीया तुलसी के पास जलाया जाता है। आपके घर में तुलसी नहीं है तो और किसी पौधे के पास यह दीया रख सकते हैं। इसे भगवान विष्णु और माता तुली प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
 
4. चौथा दीपक दरवाजे के बाहर दहलीज़ के दाएं और बाएं रखा जाता है और बनाई गई रांगोली के बीच में भी रखते हैं। इसे धन की मनोकामना पूर्ण होती है।
 
5. पांचवां दीया पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आते हैं। इससे यम और शनि के दोष नहीं लगते हैं। साथ ही इससे धन की समस्या भी दूर होती है। 
6. छठा दीपक पास के किसी मंदिर में रखना जरूरी होता है। इससे सभी देवी और देवता प्रसन्न होते हैं। 
 
7. सातवां दीपक कचरा रखने वाले स्थान पर रखते हैं। इससे घर की नाकारात्मकता बाहर निकल जाती है।
 
8. आठवां बाथरूम के कोने में रखते हैं। इससे राहु और चंद्र के दोष समाप्त हो जाते हैं।
 
9. नौवां दीपक मुंडेर पर या आपके घर में गैलरी हो तो वहां रखते हैं।
 
10. दसवां घर की दिवारों पर की मुंडेर पर या बॉउंड्रीवाल पर रखते हैं।
 
11. ग्यारहां दीपक खिड़की में रखते हैं।
 
12. बारहवां दीपक छत पर रखते हैं।
 
13. तेरहवां दीपक किसी चौराहे पर रखकर आते हैं। ऐसा करने पर पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं।
14. चौदहवां दीपक दीपावली पर कुल देवी या देवता, यम और पितरों के लिए भी जलाया जाता है।
 
15. पंद्रहवां दीपक गौशाला में रखते हैं। इससे गायों की माता सुरभी और भगवान श्रीकृष्‍ण प्रसप्न होते हैं। 
 
16. किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम दीपक लगाएं। यहां दीपक लगाने पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
 
17. घर के पास कोई नदी, तालब या जलाशय हो तो वहां पर रा‍त्रि के समय दीपक लगाने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है।
 
18. कई लोग शमशान में या किसी सुनसान मंदिर में भी दीया रखकर आते हैं। इससे आसमानी शक्तियों की मदद मिलती है।
 
19. पितरों का आशीवार्द प्राप्त करने के लिए घर के दक्षिण भाग में दीया लगाएं। 
 
20. घर के हर कोने में दीपक जलाना चाहिए।

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0