webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Dhanteras 2021

धनतेरस पर इन 4 चीजों का करें दान, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और खुलेंगे धनवान बनने के रास्ते

Dhanteras 2021
धन तेरस पर बर्तन, सोना, चांदी, कौड़ियां, धनिया, कपड़े, झाड़ू, वाहन, प्रॉपर्टी आदि खरीदने का प्रचलन है। इस बार धनतेरस 2 नंबर 2021 मंगलवार को है। इस दिन 4 वस्तुओं का दान करने से बहुत ही शुभ होता है और वर्षभर बनी रहती है घर में बरकत और धन-समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। आओ जानते हैं कि कौनसी है वह वस्तुएं।
 
1. झाड़ू : धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।
 
2. अन्न दान : अन्न दान को हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा दान माना गया है। आप धनतेरस पर किसी गरीब को भोजन करा सकते हैं। भोजन में केसर भात, नारियल और पीले रंगी की मिठाई अवश्य होना होना चाहिए। भोजन के बाद दक्षिणा अवश्य दें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और वर्षभर अन्न के भंडार भरे रहेंगे।
 
 
3. लोहा दान : मान्यता है कि धन तेरस के दिन लोहे की वस्तु का दान करने से दुर्भाग्य चला जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अत: आप किसी गरीब या जरूरतमंद को लोहे की कोई वस्तु दान करें।
 
4. वस्त्र दान : धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसे करने से जहां पुण्‍य की प्राप्ति होती है वहीं कुबेरदेव की कृपा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना, चांदी, बर्तन और धनिया, क्या होगा फायदा

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0