Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Sachin Tendulkar Corona Positive

बड़ी खबर, सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन

Sachin Tendulkar
मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले वैक्सीन लगवाई थी।

सचिन ने खुद की जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पृथकवास पर हैं और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे है। उन्होंने हाल ही रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज’ टूर्नामेंट में भाग लिया था।
 
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। क्रिकेट की दुनिया में मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर तेंदुलकर ने खुद को घर में क्वारनटीन कर लिया है।

 
सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान वनडे में 15,921 और टेस्ट में 18,426 रन बनाए हैं। सभी प्रारूपों को मिलाकर सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में फिर से तेजी से फैल रहे है। पिछले 24 घंटे के दौरान 62 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और इस वायरस के संक्रमण से 291 लोगों की मौत हुई है।

हाल ही में सचिन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स अनअकेडेमी रोड सेफ्टी सीरीज जीती थी। श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हरा कर सचिन तेंदुलकर ने पहली बार कप्तान के तौर पर एक मल्टी नेशनल कप जीता।
 
इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में सचिन तीसरे स्थान पर रहे थे। सचिन ने 7 मैचों में 38 की औसत से 233 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। सचिन ने यह दोनों पारियां दक्षिण अफ्रीका और  सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेली थी।
ये भी पढ़ें
CoronaVirus India Update: 24 घंटे में 62,000 से ज्यादा मामले, 291 की मौत