webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Russia will call back its citizens from all over the world

Corona virus : दुनियाभर से अपने नागरिकों को वापस बुलाएगा रूस

Corona virus
मास्को। रूस अपने नागरिकों को न्यूयॉर्क, माले, टोक्यो, गोवा और अन्य शहरों से 8-13 अप्रैल के बीच वापस लाने की योजना बना रहा है। रूस के परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इससे पहले मंत्रालय ने कहा कि काम करने वाले समूह ने आने वाले दिनों में रूसी नागरिकों को दूसरे देशों से बाहर ले जाने के लिए उड़ानों का एक प्रारंभिक कार्यक्रम बनाया है।

बयान में कहा गया, न्यूयॉर्क और माले से मास्को के लिए दो एयरोफ्लोट उड़ानें 8 अप्रैल को निर्धारित हैं। एयरोफ्लोट 9 अप्रैल को रूसी नागरिकों को डेंपासर से मॉस्को तक पहुंचा सकती हैं।

थाईलैंड से मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के लिए एयरोफ्लोट उड़ानें भी 10 अप्रैल को योजनाबद्ध हैं। एयरलाइन रूसी नागरिकों को लार्नाका से इन सभी शहरों में ले जा सकती है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
LockDown के बीच राहुल गांधी ने किसानों के लिए की बड़ी मांग