webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. धर्म दर्शन
  3. ईसाई धर्म
  4. All Saints Day

All Saints Day : क्या है इस दिन का महत्व

All Saints Day
All Saints Day: ऑल सेंट्स डे एक ईसाई त्योहार है जिसे सभी ज्ञात और अज्ञात संतों के सम्मान में मनाया जाता है। यह पर्व खासकर कैथोलिक चर्च द्वारा नवंबर के पहले दिन मनाया जाता है। इसे हेलोमास, हैलोज डे, ऑल हैलोज डे के नाम से भी जाना जाता है। पुरानी अंग्रेजी में पहले हेलो का अर्थ पवित्र होता था जो बाद में होली हो गया। 
 
कहते हैं कि बुरी आत्माओं से बचने के लिए ही यह त्योहार प्रारंभ हुआ था। इस पर्व के पूर्व हैलोवीन मनाते हैं। इस दिन मरे हुए लोगों की आत्‍माएं धरती पर आकर लोगों को परेशान करती थीं जिसके चलते ही इन आत्माओं को भगाने के लिए लोगों ने संतों की मदद से पहले डरावने कपड़े पहनकर आग जलाकर बुरी शक्तियों को भगाया था।
 
यह दिन दिवस मुख्‍य रूप से पहले जर्मनी और फ्रांस में मनाया जाता था। बाद में यह मौज मस्ती का त्योहार बनता गया और अब जहां भी ईसाई समुदाय रहता है वह इसे मनाता है। फिलीपींस में ऑल सेंट्स डे को 'Undas' के रूप में जाना जाता है।
ये भी पढ़ें
Masik Durga Ashtami के दिन कौन से 4 उपाय करने से दूर होंगे संकट