webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Durga Ashtami Remedies

Masik Durga Ashtami के दिन कौन से 4 उपाय करने से दूर होंगे संकट

Durga Ashtami 2022
आज कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन दो खास पर्व मनाए जा रहे हैं पहला गोपाष्टमी यानी गौ माता के पूजन का पर्व और दूसरा मासिक दुर्गाष्टमी पर्व है। अत: आज निम्न 4 उपाय करने मात्र से सभी कष्ट, संकट दूर होकर आपके जीवन में खुशहाली आ जाएगी।

अत: आज के दिन यह उपाय करना ना भूलें- 
 
1. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुहागिनें यदि मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करती हैं तो पति की आयु बढ़ती है। साथ ही श्रृंगार सामग्री, मेहंदी, चूड़ी, बिंदी और काजल भेंट करें तो पति-पत्नी के मधुरता आती है।
 
3. इस दिन सायंकाल में देवी पूजन के पश्चात मां देवी दुर्गा भूरा कद्दू, लौकी या केला और ककड़ी चढ़ाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
 
3. मासिक दुर्गाष्टमी के दिन 1 पान में गुलाब की 7 पंखुडि़यां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करने से स्थिर लक्ष्मी प्राप्ति के योग बनते हैं। 
 
4. दुर्गाष्टमी पर विधि-विधानपूर्वक मां दुर्गा का पूजन करने से कष्ट, दुख, नष्ट होकर शत्रुओं पर विजय, सेहत का वरदान तथा धन-वैभव और संपन्नता प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन पूर्ण श्रद्धा के साथ देवी दुर्गा जी की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। 

 
ये भी पढ़ें
Akshaya Navami को kushmaand navami क्यों कहते हैं?