webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च मसाला
  4. sonam kapoor look as a bride

बला की खूबसुरत लग रही हैं सोनम कपूर, हो रही दीपिका के 'पद्मावत' लुक से तुलना

सोनम कपूर
लिबास, रंग, गहने और अदाएं, सोनम कपूर का हर हिस्सा उनका आज दुल्हन होना बता रहा है। आजकल जहां हर जगह इंग्लिश कलर के डिज़ाइनर लहंगे का क्रेज़ छाया है वहीं सोनम ने अपने रिवाज़ को अपनाते हुए लाल लिबास पहना और वे बेहतरीन लग रही हैं। 
 
इस शानदार दुल्हन लिबास में सोनम की अदाएं भी देखने लायक हैं। जहां कल तक वे मेहंदी की रस्म में जमकर डांस कर मस्ती कर रही थीं, वहीं आज उनके चेहरे का निखार बिलकुल अलग है। दुल्हन की शरमाहट और चेहरे के हाव-भाव सोनम की खूबसुरती और बढ़ा रहे हैं। 
 
 
लाल रंग के लहंगे पर लोटस मोतिफ की एम्ब्रॉयडरी, हाथों में ट्रेडिशनल चुड़ा, बहुत सारी जड़ाऊ ज्वेलरी, माथा टीका और बालों पर गजरे से बंधा जुड़ा, इसमें सोनम किसी रानी से कम नहीं लग रही। सोनम का यह दुल्हन रूप वायरल होते ही लोग दीपिका का 'पद्मावत' वाला लुक याद कर रहे  हैं। 
 
 
वाकई सोनम बला की खूबसुरत लग रही हैं। उनके होने वाले पति का भी हाल ही में लुक सामने आया जिसमें उन्होंने डार्क बीज़ और क्रीम कलर के टच वाली शेरवाली पहनी है। पगड़ी पहने आनंद भी किसी राजा से कम नहीं लग रहे। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख खान की 'ज़ीरो' से जुड़े ये दो नए कलाकार