Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anand ahuja first look as a groom

आनंद आहूजा का दूल्हा लुक आया सामने

सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही फेरे लेने वाले हैं। इसके लिए सोनम और आनंद दोनों ही तैयार हो गए हैं। सोनम के फैंस को अभी उनके शादी लुक का इंतज़ार करना होगा। वहीं हैंडसम आनंद का दुल्हा अवतार सामने आ गया है। शेरवानी और पगड़ी में ये पंजाबी दुल्हा शानदार लग  रहा है। 
 
आनंद आहुजा इन दिनों में सबसे ज़्यादा हैंडसम और खुश आज नज़र आ रहे हैं। पगड़ी वाला लुक, दुल्हे की ज्वेलरी और शेरवानी में आनंद शादी के लिए बिलकुल तैयार हैं। उनकी खिलखिलाती हंसी बयां कर रही है कि आनंद शादी के लिए कितने उत्साहित हैं। 
 
आनंद ने म्युटेड डार्क बीज़ शेरवानी पहनी है। नेहरू कॉलर वाली यह शेरवानी क्रीम टच में है और साथ में सफेद पायजामा उसे अट्रैक्टिव बना रहा  है।  
 
 
आनंद हाथ में कटार लिए हैं। शादी पंजाबी रिवाज से होनी है जिसके लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही। सोनम कपूर के दुल्हन अवतार का अब  भी इंतज़ार है। हालांकि पापा अनिल कपूर पूरी तरह रैडी हैं। 
 
 
सभी तस्वीरें फैन क्लब से लगातार सामने आ रही हैं। शादी 8 मई को सोनम की मौसी के बांद्रा वाले घर होगी। इसके बाद शाम को रिसेप्शन होगा। 
ये भी पढ़ें
चाचा के बाद अब भाई हुआ सोनम की शादी के लिए इमोशनल