webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

बॉलीवुड 2016: अभिनेताओं का स्कोरकार्ड

समय ताम्रकर|
Widgets Magazine
सलमान खान 


 
इस समय निर्विवाद रूप से बॉलीवुड के नंबर वन स्टार हैं। उनकी फिल्में आती हैं और बॉक्स ऑफिस थर्रा उठता है। नोटों की बारिश होती है। प्रशंसक उनकी फिल्म देखने के लिए टूट पड़ते हैं। न उन्हें कहानी से मतलब न निर्देशन से। वे तो अपने प्रिय सितारे को देखने आते हैं। इस वर्ष सलमान की 'सुल्तान' प्रदर्शित होकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के लिए सलमान ने खूब मेहनत की। कुश्ती के दांव-पेंच सीखे, वजन बढ़ाया, बाल कटाए और बॉक्स ऑफिस परिणाम उनकी मेहनत के अनुरूप रहा। 300.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने भारत से किया और सलमान का वर्चस्व एक बार फिर साबित हुआ। विवाद में भी वे रहे। के प्रमोशन के दौरान उन्होंने ऐसी टिप्पणी कर दी कि बवाल मच गया। शाहरुख से उनकी दोस्ती और मजबूत हुई। सलमान का टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 10' धमाल नहीं मचा पाया। 
 
ब्लॉकबस्टर : 1
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0
फ्लॉप : 0
Read more on : सलमान खान अक्षय कुमार बॉलीवुड 2016 समय ताम्रकर सुल्तान Sultan Bollywood 2016 Salman Khan Samay Tamrakar Akshay Kumar