Tue, 31 Mar 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. Sanjay Raut on Munger violence

मुंगेर हिंसा पर संजय राउत का बड़ा बयान, बताया हिंदुत्व पर हमला

Sanjay Raut
शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को मुंगेर हिंसा पर बड़ा बयान देते हुए इसे हिंदुत्व पर हमला बताया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया है।
राउत ने कहा कि इस तरह की घटना अगर महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगाल या राजस्थान में होती तो राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगते। उन्होंने कहा कि बिहार के राज्यपाल और भाजपा नेता इस पर सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं।
 
गौरतलब है कि दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार की रात मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिस और भीड़ पर हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए।

युवक की मौत के बाद शहर की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने मुंगेर के जिलाधिकारी (डीएम) राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) लिपि सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
ये भी पढ़ें
Covid 19: अब तक हुईं 10.77 करोड़ जांचें, प्रति 10 लाख आबादी पर औसत आंकड़ा 77 हजार के पार