webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Beauty Tips

Beauty Tips: इस तरह तैयार करें स्ट्रॉबेरी फेसमास्क

beauty
स्ट्रॉबेरी जहां आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, वहीं इसका इस्तेमाल आपकी सुंदरता व आपकी त्वचा में ग्लो लाने में बहुत मदद करता है। अगर आप भी चाहते हैं अपने चेहरे पर ग्लो और क्लीयर त्वचा तो स्ट्रॉबेरी फेसमास्क के बारे में जरूर जान लीजिए। इसका इस्तेमाल आपको देगा मनचाही सुंदरता। 
 
स्ट्रॉबेरी फेसमास्क को आप इस तरह से तैयार कर सकते हैं-
 
सबसे पहले स्ट्रॉबेरी प्यूरी तैयार कीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें। इस  फेसमास्क को लगाने से पहले अपने पूरे चेहरे को अच्छी तरह फेसवॉश की मदद से साफ कर लें और चेहरे को  अच्छी तरह पोंछने के बाद इस मास्क का इस्तेमाल करें।
 
स्ट्रॉबेरी को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच दही मिला लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं तथा 15 मिनट रखने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
 
स्ट्रॉबेरी और नींबू फेसमास्क इसे बनाने के लिए 1 से 2 स्ट्रॉबेरी को पीस लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिला लीजिए। इसे अच्छी तरह मिक्स करके अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। यह आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है।