webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia

नेल आर्ट करने का सही तरीका, जानें 5 टिप्स

WD|

अब तक हाथों और नाखूनों की शोभा बढ़ाने के लिए सिंगल कलर नेलपेंट का प्रयोग किया जाता था, लेकिन अब के जरिए नाखूनों को अलग और आकर्षक दिखाया जा सकता है। कई तरह की नेल आर्ट डिजाइन्स अपनाकर आप हाथों और नाखूनों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। 
 
नेल आर्ट में आप मनचाहे अलग-अलग का प्रयोग कर सकती हैं, और मनचाही डिजाइन्स को नाखूनों पर उकेर सकती हैं। इसे अपनी ड्रेस और ज्वेलरी से मैचिंग कर आप इसका आकर्षण और भी बढ़ा सकती हैं। 
 
1 नेल आर्ट के लिए सबसे पहले आपको अपने नाखूनों की सफाई, उनके आकार और उनकी कंडीशनिंग पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अपने नाखूनों को नींबू और मीठा सोडा वाले गुनगुने पानी में डालकर रखें और कुछ देर रखने के बाद उन्हें कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
2 इसके बाद नाखूनों को फाइलर की सहायता से मनचाहा आकार दें, ताकि वे कुतरे हुए और बेतरतीब नजर न आएं। आप चाहें तो नाखूनों को गोल, अंडाकार, चौकोर शेप दे सकती हैं।
Read more on : नेल आर्ट नेल पेंट नेल कलर्स नाखून नाखूनों की सुंदरता ब्यूटी टिप्स नायिका नेल कोट Women Nail Art Nail Paint Nail Colors Nails Beauty Beauty Tips Tips For Nail Art How To Do Nail Art