webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Virgo sign

कैसे होते हैं कन्या राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

Virgo sign
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान करते रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है कन्या राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि- कन्या
स्वामी ग्रह- बुध
गुण धर्म- द्विस्वभाव
तत्व- पृथ्वी
उदय- शीर्षोदय
दिशा- दक्षिण
स्वरूप- कन्या
 
राशि वाले जातक-
 
जिन जातकों के जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा कन्या राशि में स्थित होता है, उनकी कन्या राशि होती है। कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध को नवग्रहों में राजकुमार की उपाधि प्राप्त है। बुध के प्रभाव के कारण कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव अस्थिर होता है। वे लंबी कद-काठी वाले होते हैं।
 
कन्या राशि वाले जातक अधिकतर दुबले-पतले होते है। कन्या राशि वाले जातक स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। वे अपनी आयु से कम दिखाई देते हैं। कन्या राशि वाले जातक बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। कन्या राशि के जातकों की वाणी आकर्षक होती है। इस राशि के जातकों को धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है।
 
बुध के कारण कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में अक्सर परिवर्तन करते रहते हैं। कन्या राशि के जातकों का दांपत्य सामान्य होता है। कन्या राशि के जातक अधिकतर वाणी आधारित कार्यों जैसे पत्रकार, वकील, अध्यापक, प्रोफेसर, लेखापाल, महालेखा-परीक्षक, चिकित्सक, महाजन इत्यादि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।
 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
 
ये भी पढ़ें
वर्षासूचक व मांगलिक होती है मेंढक की ध्वनि, पढ़ें रोचक जानकारी