webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Leo Astrological sign

कैसे होते हैं सिंह राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

Leo Astrological sign
* कैसे होते हैं सिंह राशि वाले जातक-
 
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है सिंह राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व- 
 
राशि- सिंह
स्वामी ग्रह- सूर्य
गुणधर्म- स्थिर
तत्व- अग्नि
उदय- उभयोदय
दिशा- पूर्व
स्वरूप- सिंह
 
राशि वाले जातक- 
 
जिन जातकों के जन्म समय जन्म पत्रिका में चन्द्रमा सिंह राशि में स्थित होता है, उनकी सिंह राशि होती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य को नवग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है। सूर्य के अनुसार ही सिंह राशि वाले जानकों का स्वभाव राजसी व रौबदार होता है। वे बलिष्ठ कद- काठी वाले होते हैं। सिंह राशि वालों का मस्तक उन्नत व चौड़ा होता है। सिंह राशि वाले जातक किसी के अधीन रहना पसंद नहीं करते।
 
सिंह राशि वाले जातकों में नेतृत्व क्षमता बहुत अधिक होती है। सिंह राशि वाले जातक समाज में सम्मान व प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। वे सामाजिक मार्गदर्शन में कुशल होते हैं। उनके मित्र श्रेष्ठ होते हैं।
 
सिंह राशि वाले जातक अधिकतर उच्च प्रशासनिक पद एवं राजनीति में उच्च पद प्राप्त करते हैं। वे कर्मठ एवं न्यायप्रिय होते हैं। सिंह राशि वाले अत्यधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। वे जीवन के उच्चतम शिखर पर पहुंचने को उत्सुक रहते हैं। उन्हें सम्मान अतिप्रिय होता है।
 
सिंह राशि वाले दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। यदि उनकी बात न मानी जाए तो वे शीघ्र ही क्रोधित हो जाते हैं किंतु उनका क्रोध क्षणिक होता है। सिंह राशि वाले जातकों की राजनीति में विशेष रुचि होती है।
 
सिंह राशि वालों को राजसी ठाट-बाट से रहना पसंद होता है। सिंह राशि वाले जातक धन संचय में कम ही सफल हो पाते हैं। उनका दांपत्य जीवन भी अधिक सफल नहीं होता। सिंह राशि वाले जातक अधिकतर उच्च प्रशासनिक नौकरी, राजनेता, जज, चिकित्सक, मार्गदर्शक, संस्था प्रमुख, कारखानों के स्वामी एवं स्वरोजगार में अधिक सफल होते हैं।
 
(क्रमश:)...
-ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
ये भी पढ़ें
महाभारत कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी, जानिए सबूत