webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Shukra gochar december 2022

5 दिसंबर को शुक्र का धनु राशि में गोचर, 5 राशियों के जीवन में खूब आएगा धन

shukra grah
शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे होगा और इसके बाद 29 दिसंबर को यह दोपहर 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, कला, सौंदर्य और संगीत का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र के गोचर से सुख समृद्धि पर असर पड़ता है। यदि आप जानता चाहते हैं कि वे कौनसी 5 राशियां हैं जिन्हें शुक्र के गोचर से लाभ मिलेगा को पूरा लेख पढ़ें।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। यह अचानक से धन प्राप्ति के योग बनाएगा और साथ ही दांपत्य जीवन को भी सुखद बनाएगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा के योग भी बनाएगा और धार्मिक कार्यों में रुचि को भी बढ़ाएगा।
 
2. कन्या राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। यह आपकी सुख और सुविधाओं में विस्तार करेगा। लग्जरी आइटम्स खरीदने पर आपका अधिक खर्चा हो सकता है। आपकी आमदानी बढ़ेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा।
3. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर आपको अचानक से धन लाभ दे सकता है। पारिवारिक सुख के साथ ही कौशल विकास होगा। विदेश से जुड़े व्यापार या विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आर्थिक लाभ होगा। यह समय बचत करने और निवेश करने के लिए शुभ है। 
 
4. धनु राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र का गोचर आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। कसरत करने और सजने संवारने की ओर आप अधिक ध्यान देंगे। इस गोचर से आपकी आर्धिक स्थित बहुत अच्छी रहने वाली है। आपकी कमाई बढ़ जाएगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा।
 
5. कुंभ राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर आपको अचानक से धनलाभ दे सकता है। विभिन्न स्रोत से आप आय कमाने में कामयाब होंगे। व्यापारी हैं तो अच्छा लाभ होगा। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध का विस्तार होगा।