webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Shani vakri in kumbh rashi

Retrograde Shani : 141 दिन तक शनि की चाल वक्री, बदलेगी कुंभ और मकर सहित 5 राशियों की जिंदगी

Shani
Shani vakri fal rashifal : 5 जून 2022 से शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे जो 23 अक्तूबर तक इसी वक्री अवस्था में ही गोचर करेंगे। यानी की करीब 141 दिन तक शनि ग्रह वक्री रहेंगे। शनि ग्रह की वक्री चाल कुछ राशियों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ होती है। आओ जानते हैं कि कौनसी 5 राशियों पर रहेगी शनि की शुभ दृष्टि।
 
 
मेष : आपकी राशि में शनि एकादश भाव में वक्री होंगे जो कि शुभ परिणाम देंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। आपकी आय में अच्छी वृद्धि होने के आसार है। यात्रा के योग बनेंगे।
 
वृषभ : आपकी राशि में शनि दशम भाव में वक्री होंगे जो कि कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम देंगे। करियर में उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार को छोड़कर बाकी व्यापार में प्रगति होगी। 
 
मिथुन : शनि आपकी राशि के नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
मकर : शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होंगे जिसके चलते पारिवारिक जीवन प्रभावित होगा। हालांकि आपकी सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। सेहत ठीक होगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
कुंभ : आपकी राशि के लग्न भाव में शनि का वक्री होना आपके स्वभाव को प्रभावित करेगा। आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र और करियर में उन्नति होगी।
ये भी पढ़ें
4 जून को बुध होगा मार्गी, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला समय