webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Planet prediction in february

फरवरी माह में कौन-से ग्रह बदलेंगे घर, 6 राशियों पर होगा अच्छा असर

planet prediction
Planetary Changes In February 2022: फरवरी 2022 में 4 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जबकि 2 ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। पहले 4 फरवरी को बुध वक्री चाल चलेंगे। इसके बाद 9 फरवरी को शनि मकर राशि में उदित होंगे। 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और इसके दो दिन बाद 14 फरवरी को गुरु मकर राशि में उदित हो रहे हैं। बुध जो पहले वक्री हुए थे, वह 21 फरवरी को वापस मकर राशि में आ जाएंगे और अगले दिन यानी 22 फरवरी को मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। 6 ग्रहों के परिवर्तन से 6 राशियों पर होगा शुभ असर।
 
 
1. मेष : आपके लिए यह परिवर्तन शुभ फल लेकर आना वाला है। धन समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। पहले की अपेक्षा आप और अधिक कार्य कुशल होंगे।
 
2. मिथुन : आपके लिए यह परिवर्तन भाग्य के दरवाजे खोल देगा। निवेश से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी निर्णय क्षमता का विकास होगा। शत्रुओं से निजात मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा।
 
3. सिंह : आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के मार्ग की सभी अड़चनें दूर होंगी। अचानक धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का भी अंत होगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। पारिवारिक संपत्ति संबंधित मामलों में बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी।
 
 
4. कन्या : फरवरी माह में आपमें सकारात्मक भावों का विकास होगा। कार्यक्षेत्र में आप उत्साह के साथ कार्य करेंगे। पारिवारिक जीवन की समस्याओं का अंत होगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
 
5. मकर : फरवरी माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए प्रगति लेकर आ रहा है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं और सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
 
6. कुंभ : फरवरी माह के ग्रह परिवर्तन नौकरी में उन्नति के अवसर पैदा करेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
फरवरी माह में 5 ग्रहों का होगा महासंयोग, 3 की चमकेगी किस्मत और 3 राशियों को रहना होगा सतर्क