केतु दे रहा है अशुभ फल, जानिए कैसे समझें...
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
जिस ग्रह की दशा के प्रभाव में हम होते हैं, उसकी स्थिति के अनुसार शुभाशुभ फल हमें मिलता है। जब भी कोई ग्रह अपना शुभ या अशुभ फल प्रबल रूप में देने वाला होता है, तो वह कुछ संकेत पहले से ही देने लगता है। इनके उपाय करके बढ़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। यहां प्रस्तुत हैं केतु से मिलने वाले अशुभ फल से संंबंधित कुछ जानकारियां। आइए जानें...
* मुंह से अनायास ही अपशब्द निकल जाते हैं।
* कोई मरणासन्न या पागल कुत्ता दिखाई देता है।
* घर में आकर कोई पक्षी प्राण त्याग देता है।
* अचानक अच्छी या बुरी खबरें सुनने को मिलती हैं।
* हड्डियों से जुड़ीं परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
* पैर का नाखून टूटता या खराब होने लगता है।
* किसी स्थान पर गिरने एवं फिसलने की स्थिति बनती है।
* भ्रम होने के कारण व्यक्ति से हास्यास्पद गलतियां होती हैं।