webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. नवग्रह
  4. Planet Saturn

शनि के अशुभ होने के पूर्व मिलते हैं यह संकेत

Planet Saturn
-ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रणयन एम. पाठक
 
जिस ग्रह की दशा के प्रभाव में हम होते हैं, उसकी स्थिति के अनुसार शुभाशुभ फल हमें मिलता है। जब भी कोई ग्रह अपना शुभ या अशुभ फल प्रबल रूप में देने वाला होता है, तो वह कुछ संकेत पहले से ही देने लगता है। इनके उपाय कर समस्याओं से बचा जा सकता है। आइए जानें... 

शनि के अशुभ होने के पूर्व संकेत दिन में नींद सताने लगती है। 
 
अकस्मात ही किसी अपाहिज या अत्यंत निर्धन और गंदे व्यक्ति से वाद-विवाद हो जाता है।
 
मकान का कोई हिस्सा गिर जाता है। 
 
लोहे से चोट आदि का आघात लगता है। 
 
पालतू काला जानवर जैसे काला कुत्ता, काली गाय, काली भैंस, काली बकरी या काला मुर्गा आदि मर जाता है। 
 
निम्नस्तरीय कार्य करने वाले व्यक्ति से झगड़ा या तनाव होता है। 
 
व्यक्ति के हाथ से तेल फैल जाता है। 
 
व्यक्ति के दाढ़ी-मूंछ एवं बाल बड़े हो जाते हैं। 
 
कपड़ों पर कोई गंदा पदार्थ गिरता है या धब्बा लगता है या साफ-सुथरे कपड़े पहनने की जगह गंदे वस्त्र पहनने की स्थिति बनती है। 
 
अंधेरे, गंदे एवं घुटनभरी जगह में जाने का अवसर मिलता है।
 
ये भी पढ़ें
जब आपका पढ़ने में नहीं लगे मन...

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0