webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. venus shukra vakri

shukra vakri : शुक्र की बदल गई है चाल, इन 6 राशि वालों के होंगे हाल बेहाल

shukra vakri
13 मई से शुक्र ग्रह अपनी राशि वृष में उल्टी चाल चलना शुरू कर चुके हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र की मार्गी चाल व्यक्ति को शुभ और वक्री चाल अशुभ परिणाम देती है।

 शुक्र ग्रह को सुख, संपत्ति, धन, कामशक्ति और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है।आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 6 राशियां और शुक्र की वक्री चाल का क्या पड़ेगा इन पर असर।  
मेष राशि-
शुक्र की वक्री चाल मेष राशि के जातकों के पारिवारिक संबंधों में तनाव पैदा कर सकती है।ऐसे में इस राशि के जातकों को संयम बरतते हुए अपनी वाणी पर नियत्रंण बनाए रखना होगा। 
वृष राशि-
अपनी ही राशि में शुक्र का वक्री होना इस राशि के जातकों को अधिक परेशान नहीं करने वाला है। बावजूद इसके इस राशि के जातकों के दांपत्‍य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। ऐसे में एक दूसरे की बातों को दिल पर न लगाएं। 
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना उनके प्रेम संबंधों के साथ उनके कार्यक्षेत्र में भी कठिनाईयां पैदा कर सकता है। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 
कर्क राशि-
इस राशि को जातकों को शुक्र का वक्री होना भारी पड़ सकता है। शुक्र के वक्री होने से कर्क राशि के जातकों को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत का इस समय खास ध्यान रखें। 
सिंह राशि-
शुक्र के वक्री होने से सिंह राशि के जातकों के लिए उनके व्यापार और नौकरी दोनों पर खतरा मंडरा रहा है। अपने रोजगार पर इस समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। 
कन्या राशि-
शुक्र का व्रकी होना कन्या राशि के लिए पैसों का अधिक व्यय लेकर आ रहा है। अपने खर्च पर काबू रखें। ताकि जीवन में तनाव और घर में कलह का वातावरण न बना रहे।   
ये भी पढ़ें
चंद्र यदि बारहवें भाव में है तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य