webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. solar eclipse Surya Grahan 26 December

Surya Grahan 2019 : 26 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण,12 राशियों पर होगा बड़ा असर

खंडग्रास सूर्यग्रहण
दिसंबर में होगा 2019 का अंतिम सूर्यग्रहण
 
दिसंबर 2019 में साल का अंतिम खंडग्रास सूर्यग्रहण होगा। 26 दिसंबर 2019 को यह ग्रहण लगेगा और समस्त 12 राशियों पर असर होगा। 
 
इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदल रहे हैं। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि परिवर्तन करेगा। ग्रहों के इस परिवर्तन और सूर्यग्रहण का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा। 
मेष-कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। लोगों की मदद करेंगे। बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिल सकती है। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
 
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें। 
वृष- बड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोगों से संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में जोखिम लेंगे और सफल भी होंगे। महीने के बीच में आपको सम्मान मिलेगा। इन दिनों में आपको पुराने किए गए कामों की तारीफ और फायदा दोनों मिलेगा। 
 
उपाय- भगवान विष्णु को पीला वस्त्र अर्पित करें। 
मिथुन- कोर्ट केस के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी के कामों में भी फायदा होगा। महीने के बीच में कुछ ऐसे काम शुरू करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। आपका सम्मान भी बढ़ेगा। इन दिनों में सम्पत्ति के मामलों में भी आप भाग्यशाली हो सकते हैं। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी।
 
उपाय- ॐ गं गणपतयै नम: ये मंत्र 3 बार बोलकर घर से निकलें। 
कर्क- कामों में सफलता मिलेगी। किसी नेता अधिकारी या बड़े आदमी से मुलाकात होने से फायदा होगा। भावुक रहेंगे, रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। बीमा, शेयर या किसी तरह के निवेश में आप व्यस्त हो सकते हैं। खरीदारी में समय बीतेगा। सोसाइटी में इज्जत बढ़ेगी।
 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह- पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। रुका हुआ या उधार पैसा मिलेगा। बिजनेस में स्थितियां सुधर जाएगी। फायदा होगा। समाज में सम्मान मिलेगा। सम्पत्ति के विवाद किसी की मदद से पूरे हो जाएंगे। नौकरी और बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। 
 
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या- पार्टनर से संबंधों में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए काम करने का मन बना सकते हैं। एक्स्ट्रा इनकम के योग हैं। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। 
 
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल के फूल चढ़ाएं।
तुला- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाएंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी प्रिय साथी से मुलाकात हो सकती है।
 
 उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें। 
वृश्चिक- ऑफिस और फील्ड में साथ के कुछ लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। संतान से सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग भी बनेंगे। अधूरे काम पूरे होने के चांस ज्यादा रहेंगे।
 
 उपाय- चींटियों के लिए आटे में शक्कर मिलाकर डालें। 
धनु- दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आपके बहुत से शौक पूरे हो सकते हैं। भोग और विलासिता पर खर्चा और बढ़ सकता है। जीवन में कुछ अच्छे और सुखद बदलाव लाने वाला समय रहेगा। आपके बहुत से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 
 
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।
मकर- धन लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे फालतू खर्च से थोड़ी राहत मिल सकती है। इन दिनों में आपकी कुछ योजनाएं पूरी हो जाएंगी और उससे आपको फायदा भी मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है।
 
उपाय- सुहागिन महिला को लाल चूड़ियां और कुंकुम भेंट करें।
कुंभ - उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। निवेश से फायदा हो सकता है। आप अपने काम से लोगों को प्रभावित भी करेंगे। रोजमर्रा के काम पूरे तो हो जाएंगे। साथ ही कुछ जरूरी कामों से भी आपको फायदा मिल सकता है। 
 
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें।
मीन- धन लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। फालतू खर्च से थोड़ी राहत मिल सकती है। आपकी योजनाएं भी पूरी होंगी। आपको योजनाओं से फायदा भी मिल सकता है। संतान से सुख मिल सकता है। साथ के कुछ लोग जरूरी कामों में मदद करेंगे।
 
उपाय- गरीबों को कंबल और तिल का दान करें।
 
ये भी पढ़ें
कुंडली में है सूर्य ग्रहण तो लाल किताब के 10 अचूक उपाय, पितृदोष भी खत्म हो जाएगा

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0