webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Sawan month vrat and festivals 2025

सावन मास के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

Sawan month list of festivals
Sawan vrat 2025 calendar: सावन मास या श्रावण मास हिन्दू पंचांग का एक पवित्र महीना होता है, जो आमतौर पर जुलाई-अगस्त के बीच आता है। यह महीना विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए जाना जाता है और इसमें कई धार्मिक व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक इस बार सावन का महीना 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। इस समयावधि में सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत, हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन पर्व जैसे कई महत्वपूर्ण और खास पर्व पड़ रहे हैं। आइये यहां जानते हैं संपूर्ण सावन मास 2025 के व्रत-त्योहार और विशेष दिवस की लिस्ट के बारे में...ALSO READ: sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?
 
सावन 2025 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट:
 
• 11 जुलाई 2025, शुक्रवार: सावन मास का आरंभ
• 12 जुलाई 2025, शनिवार: जया पार्वती व्रत जागरण
• 13 जुलाई 2025, रविवार: जया पार्वती व्रत समाप्ति, 
• 14 जुलाई 2025, सोमवार: पहला सावन सोमवार व्रत, संकष्टी चतुर्थी, महाकाल सवारी उज्जैन
• 15 जुलाई मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, पंचक नाग मरुस्थले, मौना पंचमी
• 16 जुलाई 2025, बुधवार: सूर्य कर्क संक्रांति
• 17 जुलाई 2025, गुरुवार: कालाष्टमी
• 19 जुलाई शनिवार: गुरु हरकिशन जयंती
• 21 जुलाई 2025, सोमवार: दूसरा सावन सोमवार व्रत, कामिका एकादशी, महाकाल सवारी उज्जैन
• 22 जुलाई 2025, मंगलवार: भौम प्रदोष, मंगला गौरी व्रत
• 23 जुलाई 2025, बुधवार: सावन शिवरात्रि, शिव चतुर्दशी 
• 24 जुलाई 2025, गुरुवार: हरियाली अमावस्या, स्वामी अखंडानंद जयंती
• 26 जुलाई शनिवार: सिंधारा दोज, चंद्रदर्शन स्वामी करपात्री महा. ज.
• 27 जुलाई 2025, रविवार: हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत, मधुश्रुवा तीज
• 28 जुलाई 2025, सोमवार: तीसरा सावन सोमवार व्रत, दूर्वा गणपति व्रत विनायकी चतुर्थी, महाकाल सवारी उज्जैन
• 29 जुलाई 2025, मंगलवार: नाग पंचमी, मंगला गौरी व्रत, तक्षक पूजा, 
• 30 जुलाई बुधवार: कल्कि अवतार 
• 31 जुलाई 2025, गुरुवार: तुलसीदास जयंती, जैन पर्व मोक्ष सप्तमी, 
• 04 अगस्त 2025, सोमवार: चौथा और अंतिम सावन सोमवार व्रत, महाकाल सवारी उज्जैन
• 05 अगस्त 2025, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, श्रावण पुत्रदा, पवित्रा एकादशी
• 06 अगस्त 2025, बुधवार: बुध प्रदोष व्रत
• 08 अगस्त 2025, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत
• 09 अगस्त 2025, शनिवार: रक्षाबंधन, नारली पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत (सावन मास का समापन)ALSO READ: सावन मास में उज्जैन में महाकाल बाबा की प्रथम सवारी कब निकलेगी?
 
जुलाई माह के विशेष दिवस : 
11 जुलाई : विश्व (जनगणना) जनसंख्या दि.
23 जुलाई :लोकमान्य तिलक,  आजाद जयंती
27 जुलाई : अब्दुल कलाम पुण्यतिथि
29 जुलाई : चरक जयंती, चौरसिया दिवस
31 जुलाई : उधमसिंह शहीद दिवस, प्रेमचंद जयंती, मो. रफी पुण्यतिथि
1 अगस्त : 1 से 7 शिशु स्तनपान सप्ताह, तिलक पुण्यतिथि
3 अगस्त : फ्रेंडशिप डे
4 अगस्त : मैथिलीशरण गुप्त जयंती
9 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस, लव-कुश जयंती, संस्कृ‍त दिवस, अंग्रेज भार‍त छोड़ो आंदोलन दिवस
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: सावन सोमवार में कब करें शिवजी का रुद्राभिषेक, क्या है इसकी विधि?