webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Money Mantra

सिर्फ 3 शुक्रवार पढ़ें और मालामाल हो जाएं, जानिए धन प्राप्ति का मंत्र और विधि...

jyotish
धन प्राप्ति की कामना किसे नहीं होती, वर्तमान में हर व्यक्ति अतिरिक्त धन प्राप्ति की कामना करता है। लेकिन कई बार अथक प्रयासों के बावजूद धन की प्राप्ति नहीं हो पाती। जब धन के सभ रास्ते बंद हो जाएं और दरिद्रता आपको घेरने लगे, तो उपाय करना आवश्यक है। इसलिए हम बता रहे हैं धन प्राप्ति हेतु मंत्र, जिसे आपको मात्र 3 शुक्रवार तक पढ़ना है। जानिए मंत्र और विधि -  
 
आर्थिक संपन्नता के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्ल पक्ष को यह प्रयोग आरंभ करें और नियमित 3 शुक्रवार को यह उपाय करें। प्रत्येक दिन नित्य क्रम से स्नानोंपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं।
 
मंत्र : ॐ श्रीं श्रीये नम:
 
इस मंत्र का मात्र 108 बार जप करें। तत्पश्चात 7 वर्ष की आयु से कम की कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं। भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अवश्य प्रसन्न होगीं। आर्थिक परेशानी खत्म होगी।
 
हर शुक्रवार लाल या सफेद परिधान पहनें। हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शकर का किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें।
 
एस्ट्रो टिप्स : जब भी कोई रत्न पूजन कर के धारण करें उसी समय उस रत्न से संबंधित सामग्री का दान करना चाहिए। इससे रत्न संबंधी ग्रह की शुभता बढ़ती है। 
ये भी पढ़ें
पितृदोष निवारण के लिए करें चमत्कारी पितृ-सूक्त का पाठ, अमावस्या पर अवश्‍य पढ़ें, होगा लाभ

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0