webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. How To make Positive Jupiter In Kundali

कुंडली में गुरु कमजोर है, तो बृहस्पतिवार को करें यह 5 उपाय -

गुरु का शुभ प्रभाव
अगर आपकी जन्मकुंडली में गुरु यानि बृहस्पति कमजोर स्थिति में है, तो आपको इसे शुभ बनाने के लिए प्रयत्न क रने की आवश्यकता है। जानिए बृहस्पति को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है - 
 
1 गुरुवार के दिन उपवास करें एवं पीले रंग के वस्त्र धारण करने से बृहस्पति प्रसन्न होते हैं। गुरुवार कर व्रतकथा करना और पीले अन्न या पकवान का सेवन भी इस दिन शुभ फल देता है।  
 
2 केले के वृक्ष को भी बृहस्पति से जोड़ कर देखा जाता है। अत: इस दिन केले के वृक्ष पर पीले रंग की वस्तुओं को अर्पित करना चाहिए। 
 
गुरुवार के दिन बृहस्पति से संबंधित चीजें दान करने से बृहस्पति ग्रह की पीड़ा एवं दोषों से मुक्ति मिलती है। पीला रंग गुरु का सूचक है, अत: पीली वस्तुओं का दान करें।
 
पीले पुष्प, पीला वस्त्र, शक्कर, घोड़ा (लकड़ी या खिलौना घोड़ा), चने की दाल, हल्दी, ताजे फल, नमक, स्वर्णपत्र, कांस्य आदि का दान करने से बृहस्पति का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे गुरु के शुभ प्रभाव में भी वृद्धि होती है।
 
सफेद सरसों, सफेद फूल, चमेली के पुष्प, गूलर, दमयंती, मुलहठी और शहद मिश्रित जल से स्नान करने पर बृहस्पति के अशुभ प्रभाव कम होकर पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। इससे गुरु के शुभ प्रभाव में तत्काल वृद्धि होती है।