webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Mercury Planet vakri budh

वक्री बुध का क्या होगा आप पर असर, किसे मिलेगा लाभ, किसकी होगी हानि

5 मार्च 2019
बुध ग्रह विवेक, ज्ञान का कारक है। लेखन प्रकाशन से संबंध रखता है। सूर्य के निकट रहने वाला यह ग्रह 5 मार्च 2019 को वक्री हो गया है। आइए जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर...
 
मेष राशि :  दैनिक व्यापार-व्यवसाय में परिश्रम द्वारा सफलता के योग उत्तम रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूल स्थिति रहेगी।
 
वृषभ राशि : शत्रु पक्ष पर सावधानी रखें। प्रभाव बना रहेगा। कर्ज की स्थिति में सुधार भी होगा। संतान से लाभ, बचत के योग बनेंगे।
 
मिथुन राशि : विवेक का इस्तेमाल कर सुखद स्थिति पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा।
 
कर्क राशि : पारिवारिक मामलों में संभलकर चलना होगा, वहीं खर्च की स्थिति में वृद्धि होगी। साझेदारी में सोच-विचारकर कदम बढ़ाएं।
 
सिंह राशि : पराक्रम द्वारा आर्थिक स्थिति में सुधार कर पाएंगे। धन की बचत के योग भी हैं, वहीं कुटुम्बियों पर खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कन्या राशि : वाणी द्वारा विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल बना लेंगे। राजकीय कार्य बनेंगे। प्रभाव में कुछ कमी रह सकती है।
 
तुला राशि : भाग्य में वृद्धि के साथ कुछ महत्वपूर्ण कार्य में सफल भी होंगे। बाहरी संपर्कों से लाभ हो सकता है, वहीं यात्रा के योग भी बनेंगे। 
 
वृश्चिक राशि : परिश्रम अधिक करने पर भी उत्तम लाभ की आशा कम ही रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम के कार्यों से बचना होगा।
 
धनु राशि : आर्थिक प्रयासों में सफलता की उम्मीद अधिक रहेगी। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। 
 
मकर राशि : परिश्रम द्वारा भाग्योन्नति कर पाने में समर्थ होंगे। शत्रु पक्ष से सतर्कता रखें। उधार लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 
 
कुंभ राशि : संतान के मामलों में सावधानी रखना होगी। भाग्य में कुछ कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम के मामलों से बचें।
 
मीन राशि : पारिवारिक समस्या रहेगी, वहीं खर्च भी होगा। दैनिक व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। जमीन संबंधित कार्य से बचें। 
 
बुधजनित कष्टों के लिए बुधवार को सवा पाव खड़े मूंग गाय को खिलाएं। हरा रूमाल पास में रखें। बुधवार को गणेशजी को लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। 
ये भी पढ़ें
आज विनायक चतुर्थी, पढ़ें श्री गणेश चतुर्थी की प्रामाणिक व्रत कथा...