मीन राशि वालों के लिए मंगल द्वितीय व भाग्य का स्वामी है। पंचम से भ्रमण करने से विद्यार्थी वर्ग को संभलकर चलना होगा। भाग्य के मामलों में रुकावटें आ सकती हैं। वाणी पर संयम बरतें। उधार देने से बचें।
ये करें उपाय...
मंगल की नीच अवस्था में बजरंग बाण का जाप करें। लाल मुंह के बंदर को गुड़ खिलाएं। चने का प्रसाद वितरित करें। बजरंगबली के मंदिर में मंगलवार को तेल का दीपक प्रज्वलित करें। लाल कपड़े में सवा पाव गुड़ किसी मंदिर में चढ़ाएं। इस प्रकार मंगल के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।

