webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Mahashivratri 5 zodiac signs

महाशिवरात्रि और आपकी राशि: भगवान शंकर चमकाएंगे 5 राशियों के भाग्य

Mahashivratri 2022
Mahashivratri Rashifal 2022: महाशिवरात्रि पर इस पर पंचग्रही होग बन रहे हैं। इन ग्रह योगों के साथ ही पांच राशियों के शिवभक्तों का महादेव का विशेष आशीर्वाद भी मिलने वाला है। ऐसे में आपकी किस्मत चमक जाएगी। आओ जानते हैं कि कौनसी है वे 5 भाग्यशाली राशियां, जिन्हें करना चाहिए महाशिवरात्रि महादेव की विशेष।
 
 
1. मेष : मेष राशि मंगल की राशि है। इसीलिए मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन मंगलवार भी है। आपको भोलेबाबा का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूर्ण होगी।
 
2. वृषभ : वृषभ राशि शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस दिन संतान सुख बढ़ेगा।
 
 
3. सिंह : सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आपके लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा और सभी मनोकामना पूरी होगी।
 
4. तुला : तुला राशि भी वृषभ की तरह शुक्र की राशि है। शुक्रदेव और शुक्राचार्य भोलेबाबा के भक्त हैं। शुक्र की शनि से मित्रता है। इसीलिए महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए शुभ होने वाला है और इस आपको संकटों से मुक्ति मिलेगी।
 
 
5.मीन : गुरु की राशि मीन पर महादेव की विशेष कृपा रहेगी। धन योग बन रहे हैं। आप वाहन, भूमि और भवन के साथ स्थाई संपत्ति खरीद सकते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवजी के आशीर्वाद से शत्रुओं को मुंह की खाना पड़ेगी।
 
डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।
ये भी पढ़ें
22.02.2022 : आज की तारीख है बहुत खास, अंकों का बना विशेष संयोग