webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Machli ko aate ki goli khilane ke fayde

अगहन मास में मछली को आटे की 40 गोलियां खिलाएंगे तो 40 दिन में आपके सितारे बदल जाएंगे

Machli ko aate ki goli khane ke fayde
Machli ko dana dalne ke fayde: अगहन माह को मार्गशीर्ष माह भी कहते हैं इस माह में धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगती है। इस माह में जल का महत्व बढ़ जाता है। ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मछली को आटे की गोलियां खिलाने के कई लाभ बताए गए हैं। मछली को भी आटा की 40 गोली बनाकर 40 दिनों तक लगातार खिलाएं इससे आपको 10 तरह के लाभ मिलेंगे।
 
1. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से संकट टल जाते हैं।
 
2. मछलियों को आटे की गोली को खिलाने से समृद्धि बढ़ती है, धन लाभ होता है।
 
3. मछलियों को आटा‍ खिलाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि शनि दोष दूर हो जाते हैं। मछलियों को शनिवार के दिन आटे की गोलियां निश्चित खिलाना चाहिए। इससे सभी ग्रह दोष दूर होते हैं। 
 
4. घर में किसी भी प्रकार का रोग हो तो रोगी के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
fish, aquarium
5. मछलियों को आटे की गोली को खिलाने से कर्ज में राहत मिलती है।
 
6. मछलियों को आटे की गोली को खिलाने से घर में सुख और शांति आती है। 
 
7. संतान पक्ष मजबूत होता है और संतान का पढ़ने में मन भी लगता है।
 
8. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन होता है।
 
9. इसे आटे की गोलियां खिलाने से संपत्ति प्राप्त करने के योग बनते हैं।
 
10. मछलियों के माध्यम से पितृ भी अन्न ग्रहण करते हैं। भगवान विष्णु ने सतयुग में मछली का अवतार लिया था इसलिए मछली को बहुत ही शुभ माना जाता है। मछलियों को अन्न खिलाने से पितृ तृप्त होते हैं और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।