
मकर-
मकर राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह का गोचर नवम भाव में रहेगा। तीर्थयात्रा होगी व लंबी दूरी के यात्रा के योग बनेंगे और थका देने वाली यात्रा रहेगी। व्ययेश व तृतीयेश होने के कारण बाहर से लाभ मिलता रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। अनुष्ठान व धार्मिक पूजन-पाठ के योग बनेंगे।

