webdunia

Notifications

webdunia

कहीं आपके उपहार अनिष्ट लेकर तो नहीं आए हैं.... पढ़ें अनोखी जानकारी

Widgets Magazine
शनि : यदि आपको शराब पार्टियों में जाने या लोगों को बुलाने का शौक है तो शनि की जांच अवश्य करें। चुनावों में प्रत्याशी पानी की तरह शराब बहाकर जीत भी हासिल कर लेते हैं और हार भी जाते हैं। अच्छा शनि हो तो ऐसी पार्टियों में जाएं, परंतु स्वयं आयोजन नहीं करें।
 
राहु : बिजली के उपकरण, कार्बन, दवाइयां, समस्त वर्तुलाकार वस्तुओं पर राहु का अधिकार है। इन सबके आदान-प्रदान से पहले कुंडली में राहु की स्थिति पर विचार कर लें।
 
केतु : कंबल, जूते, चप्पल, कुत्ता, चाकू, छुरी, मछली से बने व्यंजन आदि केतु की वस्तुएं हैं। मददगार केतु हो तो लेना चाहिए अन्यथा देना चाहिए। विपरीत करने पर कान के रोग, पैरों पर चोट और पुत्र को पीड़ा का कारण बन सकता है। 

ALSO READ: सुख, सौभाग्य और समृद्धि चाहिए तो मिट्टी की वस्तुएं घर लाइए

इस प्रकार हम देखते हैं कि अनुकूल ग्रह से संबंधित वस्तु को ग्रहण करना फायदा दे सकता है, जबकि देने वाले को नुकसान हो सकता है अत: अपनी कुंडली को देखें और या दान देने और लेने वाली वस्तु को भी।
 
-श्रीराम स्वामी, जयपुर
Read more on : किस ग्रह से संबंधित वस्तु उपहार अनिष्ट उपहार और दान कुंडली ग्रह से संबंधित वस्तु लेन-देन Kundali And Gift Kundali And Grah Grah And Gift Gift And Astrology Do And Dont About Gift