हर युवा जानना चाहता है कि उसका जीवनसाथी कौन होगा, कैसा होगा ? जिसे दिल चाहता है क्या वह उसका साथी बनेगा? हमारे सपने हमें संकेत देते हैं कि हमारी शादी जिससे होगी वह कैसा होगा और शादी जल्दी होगी या देर से... आइए जानें सपनों के संकेत-
1: सपने में स्वयं को हीरा अथवा हीरे से जड़ा आभूषण उपहार में मिलना शुभ नहीं होता हैं भविष्य में उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं रहेगा।
2: स्वप्न में स्वयं खुश होकर नाचना देखे, तो उसका शीघ्र ही विवाह हो जाता है और उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है।
3: स्वप्न में कढ़े हुए वस्त्र देखने पर सुन्दर एवं सुशील पत्नी प्राप्ति होती है।
4: स्वप्न में सोने के आभूषण उपहार स्वरुप प्राप्त हों, तो उसका विवाह किसी धनी व्यक्ति से होता है।


